आठ जिलों में पाला पडऩे की चेतावनी
आज और कल 'कोल्ड डे'
जयपुर,(असं.-सरेराह)। उत्तर भारत में चल रही शीतलहर के असर से राजस्थान में ढूंढ़ाड़, शेखावाटी, मेवाड़, वांगड़ और मारवाड़ अंचल भीषण सर्दी की चपेट में हंै। हाड़ कंपाने वाली सर्दी के बीच जयपुर में बीती रात सर्दी ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने आज और कल दो दिन तक कोल्ड डे यानी कि तेज शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनंू, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में शीतलहर के असर से पाला पडऩे की आशंका पैदा हो गई है। पाला पडऩे से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रदेश में पड़ रही ठंड अब किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जयपुर में बीती रात जयपुर में पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। आज रात भी पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इसके असर से आज दिन का अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो कि कल के मुकाबले डेढ़ डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। जानकारी के अनुसार सीकर जिले का फतेहपुर कस्बा प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। यहां पर पारा माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। फतेहपुर में हालात ये है कि घरों की टंकियों और बर्तनों में रखा पानी जमाने लगा है। खेतों में फसलों पर जमी ओस की बूंदे बर्फ ये तब्दील हो रही हैं। जबकि चूरू में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। तो माउंट आबू में तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ढूंढ़ाड़, शेखावाटी, मेवाड़, मारवाड़ और वांगड़ अंचल तक सभी इलाके शीतलहर की चपेट में है। अगले 48 घंटे तक प्रदेश में भीषण सर्दी के हालात बने रहने के आसार हैं। भीषण सर्दी के असर से जयपुर जिले के राजावास कस्बे में टमाटर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां पर टमाटर के पौधे पूरी तरह से झुलस गए हैं। टमाटर के पौधों पर बर्फ जमने से पत्ते नष्ट हो गए। इसके कारण पौधों में लगे टमाटर भी अब सडऩे लगे हैं। भीषण सर्दी से सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आंशका पैदा हो गई है। कई जगहों पर पाले के कारण सरसों की कोंपलें नष्ट होने के समाचार मिले हैं।
आठ जिलों में पाला पडऩे की चेतावनी