एक-दूसरे को दी क्रिसमस की बधाई
अजमेर,(नसं.-सरेराह)। मसीह समाज के लोगों ने बुधवार को क्रिसमस डे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। शहर की चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा हुई और प्रभु यीशु को याद किया। क्रिसमस के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर और हाथ चूमकर क्रिसमस की बधाई दी। दिनभर परिवार के लोगों के बीच खुशी का माहौल बना रहा और एक दूसरों के घरों पर जाकर खुशियां बिखेरते रहे। यह क्रिसमस पर्व आगामी दिनों में भी मनाया जाएगा। क्रिसमस के मौके पर शहर के आगरा गेट, सेंट एंसलम्स चर्च व परबतपुरा चर्च सहित कई चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुई और प्रभु यीशु के संदेशों को पढ़कर सुनाया गया। समाज के लोगों ने उन संदेशों को आत्मसात किया और प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया।
गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं