रेलकर्मियों ने कैरिज कारखाने पर किया विरोध प्रदर्शन
अजमेेर,(नसं.-सरेराह)। केन्द्र सरकार व रेल मंत्रालय की मनमानी से नाराज नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने गुरुवार से हल्ला बोल प्रदर्शन विरोध सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। विरोध सप्ताह 7 जनवरी तक जारी रहेगा। शुक्रवार को जोनल अध्यक्ष भूपेन्द्र भटनागर, अध्यक्ष महेन्द्र गोदारा व सचिव शक्ति सिंह के नेतृत्व में कैरिज कारखाना पर प्रदर्शन किया और गेट मीटिंग की। मंडल अध्यक्ष मोहन चैलानी ने बताया कि रेलवे के विखंंडन, निजीकरण व कर्मचारियों की मांगों पर जान बूझकर निर्णय नहीं लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध सप्ताह शुरू किया है। शनिवार को अलवर गेट पर ज़ोनल अध्यक्ष भूपेन्द्र भटनागर, अध्यक्ष महेन्द्र गोदारा, सचिव शक्ति सिंह बाघ के नेतृत्व में सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा। चैलानी ने बताया कि इसके अतिरिक्त आबूरोड, उदयपुर, भीलवाड़ा, नसीराबाद, मावली, ब्यावर, मारवाड़ फालना में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
रेलकर्मियों ने कैरिज कारखाने पर किया विरोध प्रदर्शन