सावित्रीबाई फुले को किया याद


 जयंती पर हुए कई कार्यक्रम
 अजमेर,(नसं.-सरेराह)। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 189वीं जयंती पर  शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। ज्योतिबा फुले सर्किल पर विभिन्न साजाजिक संगठनों के साथ ही राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की ओर से सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, विधायक अनिता भदेल, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व मंत्री जसराज जयपाल, सुनीता भाटी, शिवकुमार बंसल, महेश चौहान, सबाखान, अरुणा कच्छावा, जेपी भाटी, हेमराज, धर्मेन्द्र टांक, बाल मुकुंद टांक, मामराज सैन, नवीन कच्छावा, रेणु मेघवंशी, अनिता व जेपी भाटी आदि ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही फुले के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। संयोजिका शारदा मालाकर व मीडिया प्रभारी प्रदीप कच्छावा ने बताया कि महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, रस्साकसी, चेयररेस, मटका रेस व अन्य पारम्परिक खेल कृष्णा गार्डन तोपदड़ा में आयोजित किए गए। इसके साथ ही मेद्यावी, प्रतिभावान बेटियों-बालिकाओं का भी सम्मान-समारोह रखा गया। बेटियों-बालिकाओं को आत्म-रक्षा के लिए सेल्फ-डिफेंस की जानकारी व प्रशिक्षण रेनु राठौड़ व संतोष राठौड़ ने दिया।         
जयंती कार्यक्रम समारोह के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय कारागृह कोटा की सदस्य सीता भाटी रही।  विशिष्ट अतिथि सिविल जज कविता कच्छावा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन, आयकर अधिकारी मधु सैनी, सुशीला इंदौरा, नंदा भाटी, मीरा मारोठिया, प्रतिभा गहलोत, सुनिता सैनी, हेमा गहलोत, बीना टांक, पार्षद संतोष मौर्य, श्वेता धनकड़, डॉ. विक्रम सिंह सैनी, डॉ.जीएल वर्मा, अभिनव चंदेल आदि उपस्थित रहे।                
पुष्कर संवाददाता के अनुसार कस्बे के माली मंदिर में माता सावित्री बाई फुले की 189वीं जयंती पर मालियान नवयुवक मंडल के तत्वावधान एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें पुष्पांजलि व उनके जीवन चरित्र के बारे में बताया गया और उनके द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सूरज दग्दी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के बाद सावित्री बाई को भारत रत्न देने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नवयुवक मंडल के अजय सैनी, पुष्कर नारायण भाटी, सुखदेव मारोठिया, ताराचंद गहलोत, नंदू कुंवल, संजय दग्दी, गजेंद्र तंवर, पार्षद जयनारायण दग्दी, धीरज जादम, टीकम चौहान, गुलजार सैनी, नरेंद्र माली, शेषकरण दग्दी, पवन टांक, शुभम उबाना, नंदू उबाना, तनुज उबाणा, निकित सिंगोदिया, मिश्रीलाल उबाणा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।