जयपुर,(असं.-सरेराह)। प्रदेश में रात का तापमान भी बढऩे लगा है। बीती रात जयपुर का तापमान 16.2 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक था। गंगानगर में तापमान 13.4 डिग्री रहा, वहीं सीकर जिले के फतेहपुर में बीती रात तापमान 4.4 डिग्री रहा। यहां रातें अभी भी सर्द हैं। राज्य में दो-तीन जगहों को छोड़कर कहीं भी तापमान 10 डिग्री से कम नहीं है, हालांकि मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से रात के तापमान में फिर तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। अब दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। गुरुवार को दिन में सबसे अधिक तापमान राज्य में बाड़मेर का 32.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। राज्य में शनिवार तक मौसम में खास परिवर्तन नहीं होगा। वहीं 17 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा तथा आसमान साफ रहने की संभावना है।
जयपुर में 16 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रात रही